पूर्णिया, अक्टूबर 28 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। रूपौली थाना क्षेत्र के डोभा मिलिक पंचायत अंतर्गत डोभा गोठ बस्ती में बुधवार सुबह एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक के पिता ने ससुरालवालों पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में मृतक की पत्नी समेत चार लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से सभी नामजद आरोपी फरार हो गए हैं। मृतक युवक रूपौली थाना क्षेत्र अंतर्गत आझोकोपा निवासी अनिल साह का पुत्र संतोष साह (40) था। मृतक के पिता अनिल साह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनका पुत्र मंगलवार की शाम अपने ससुराल डोभा गोठ गया था। बुधवार की सुबह ससुराल के पड़ोसियों ने फोन कर संतोष की मौत की सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन जब वहां पहुंचे तो संतोष का शव फंदे से लट...