पूर्णिया, नवम्बर 1 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। देश रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वी जन्म जयंती अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने रॉयल उत्सव भवन में मनाई। जिसमें मुख्य अतिथि अमनौर के विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू पटेल उपस्थित रहे। विधायक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल स्वतंत्र भारत के भारत के उप प्रधानमंत्री और प्रथम गृह मंत्री थे। उन्होंने विखंडित भारत को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया। बिखरी हुई 562 से अधिक देसी रियासतों को शांतिपूर्ण तरीके से भारतीय संघ में एकीकरण कर एक अखंड और मजबूत भारत का निर्माण किया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: सरदार वल्लभभाई पटेल भारतीय एकता और अखंडता के थे अद्वितीय शिल्पकार : विधायक कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय क...