पूर्णिया, नवम्बर 28 -- पूर्णिया की विभागीय रैंकिंग में सुधार Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया जिला की रैंकिंग अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार सुधर रही है। नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत देश में छठा और बिहार में प्रथम स्थान हासिल करने वाले पूर्णिया जिला स्वास्थ्य विभाग की रैंकिंग में लगातार दूसरी बार अव्वल आया है जबकि लोक शिकायत निवारण और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की रैंकिंग में राज्य में दूसरा स्थान मिला है। जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने शुक्रवार को समाहरणालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों में जांच, उपचार व दवा उपलब्ध कराने के मामले पूर्णिया राज्य में अव्वल है। हर माह स्वास्थ्य विभाग की रैंकिंग रिलीज होती है। पूर्णिया जिला दो महीनों से लगातार पहले स्थान पर है। लोक शिकायत निवारण कानून...