Purnia News: समाजसेवी के निधन पर जताया शोक
पूर्णिया, जुलाई 25 -- Purnia News: जानकीनगर, एक संवाददाता। बनमनखी प्रखंड के जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर तिलक पंचायत निवासी एवं समाजसेवी देवेंद्र प्रसाद ठाकुर (75 वर्ष) का निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी स्मृति में आयोजित शोकसभा की अध्यक्षता रामपुर तिलक पंचायत के मुखिया रामकृष्ण मानस उर्फ बोलौबम ने की। उन्होंने कहा कि देवेंद्र प्रसाद ठाकुर समाज के प्रति हमेशा संवेदनशील रहे और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। उनके निधन से क्षेत्र ने एक समर्पित समाजसेवी को खो दिया है। इस अवसर पर शिक्षक गुड्डू कुमार, देवनारायण ठाकुर, लखन ठाकुर, भवन ठाकुर, नंदलाल ठाकुर, भोला ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, रामप्रवेश ठाकुर, अंशु और दिलीप सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.