Purnia News: सभी घाटों पर रोशनी, बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम और साफ-सफाई की व्यवस्था हो सुनिश्चित
पूर्णिया, नवम्बर 8 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। आगामी छठ महापर्व को लेकर स्थानीय विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि ने शनिवार को विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार, अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी सुजीत सुमन, अंचलाधिकारी प्रभाष कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी आदित्य कुमार, नगर पंचायत जानकीनगर के कार्यपालक पदाधिकारी आलोक शंकर सहित संबंधित कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 स्थित कॉलेजिएट पोखर, धोकरघारा पोखर एवं कुशहा घाट सहित अन्य घाटों की स्थिति का जायजा लिया गया। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी छठ घाटों पर पर्याप्त रोशनी के लिए जेनरेटर, बैरिकेडिंग और चेंजिंग रूम की व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.