पूर्णिया, जुलाई 8 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री ग्रामीण नल-जल योजना कसबा प्रखंड की सब्दलपुर पंचायत में बदहाल स्थिति में नजर आ रही है। पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित सिसिया गांव में स्थापित नल-जल संयंत्र निर्माण के वर्षों बाद भी चालू नहीं हो सका है, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार जनवरी 2024 में भूमि रैयतों के साथ समझौता कर पानी टंकी निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। योजना के तहत करीब 400 फीट गहरी बोरिंग कराई गई, लेकिन तकनीकी खामी और कथित रूप से घटिया निर्माण कार्य के कारण बोरिंग विफल हो गई। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: कागजों में संचालित परियोजना, लेकिन लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पाया शुद्ध पेयजल इसके बाद संवेदक ने कार्य बंद कर दिया और योज...