Purnia News: सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की हुई जांच
पूर्णिया, सितम्बर 25 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज नगर पंचायत के उप स्वास्थ्य केंद्र खगहा में गुरुवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई कर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम ने सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान कर्मियों का रक्तचाप, शुगर, तापमान, हीमोग्लोबिन, श्वसन, त्वचा और आंखों की सामान्य जांच की गई। जांच के बाद चिकित्सकों ने कर्मियों को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी। जरूरत के अनुसार नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सकों ने सफाई कर्मियों को कार्य के दौरान मास्क, ग्लव्स और बूट्स जैसे सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: स्वच्छता अभियान व स्वास्थ्य शिविर अब 28 को नगर पंचायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.