पूर्णिया, जुलाई 5 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र की बिठनौली पूर्व पंचायत के वार्ड संख्या 11 अंतर्गत क्षेत्र संख्या 10 की पंचायत समिति सदस्या राधा देवी के 65 वर्षीय पति खुशी लाल यादव की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बसहा गांव निवासी स्व. जीवंत लाल यादव के पुत्र थे। मृतक के पुत्र रविंद्र यादव ने बताया कि रविवार दोपहर करीब दो बजे उनके पिता खुशी लाल यादव अपने नाती रौशन के साथ बाइक पर सवार होकर खेत से घास लेकर घर लौट रहे थे। बाइक रौशन चला रहा था जबकि खुशी लाल यादव पीछे बैठकर घास पकड़े हुए थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक संतुलन बिगड़ने से खुशी लाल यादव बाइक से नीचे गिर गए। गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन एवं स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया ले जाया गया जहां चि...