पूर्णिया, अक्टूबर 9 -- Purnia News: जानकीनगर, एक संवाददाता। पूर्णिया-सहरसा राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर जानकीनगर के सामने गुरुवार दोपहर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की बाइक से पुलिस ने एक कट्टा और कारतूस बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ जानकीनगर थाना कांड संख्या 310/26 दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज की है। घायल युवक का पूर्णिया स्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि सड़क हादसे के बाद बाइक की जांच-पड़ताल की गई। इस दौरान बाइक की सीट के नीचे से एक कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, जानकीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर तिलक पंचायत के वार्ड संख्या छह निवासी कपिल कुमार पिता दयालाल म...