Purnia News: सड़क दुर्घटना में मृत युवक के घर पहुंचे जिला पार्षद सदस्य, स्वजनों को दी सांत्वना
पूर्णिया, जुलाई 22 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व क्षेत्र के जिला पार्षद सदस्य संजीव कुमार उर्फ विवेका यादव ने हरदा पंचायत के बहादुरपुर मेहता चौक पहुंचकर सड़क दुर्घटना में मृत युवक निखिल पासवान के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। जिला पार्षद सदस्य ने मृतक के स्वजनों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की तथा हर परिस्थिति में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि निखिल पासवान के निधन से परिवार पर दुखों का बड़ा पहाड़ टूट पड़ा है। ऐसे कठिन समय में समाज और जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे पीड़ित परिवार की हरसंभव सहायता करें। उन्होंने मृतक के दो पुत्रों और दो पुत्रियों की शिक्षा-दीक्षा तथा भविष्य में उनके विवाह समेत अन्य आवश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.