पूर्णिया, सितम्बर 7 -- Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा नगर परिषद के वार्ड नंबर 14 स्थित महादलित टोला में नाला निर्माण को लेकर उत्पन्न विवाद का समाधान हो गया। लोकप्रिय अखबार हिंदुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारी हरकत में आए। करीब दो करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से हो रहे नाला निर्माण के क्रम में सड़क काटे जाने से स्थानीय लोगों ने विरोध जताया था जिसके बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया था। विवाद के समाधान को लेकर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में अमीन अर्जुन ठाकुर ने स्थल की मापी की। मापी के दौरान स्थानीय लोगों के साथ सहमति बनी कि सड़क के किनारे सरकारी जमीन पर किए गए टट्टी, पर्दा सहित अन्य अतिक्रमण को हटा लिया जाएगा। साथ ही काटी गई सड़क को भी पुनः जोड़ने पर सहमति बनी। महादलित टोला के स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में आगे ठेकेदार ...