Purnia News: सड़क अतिक्रमण हटते ही शुरू होगा सुखिया टोल प्लाजा का काम
पूर्णिया, अगस्त 15 -- Purnia News: जानकीनगर, एक संवाददाता। पूर्णिया-सहरसा मुख्य पक्की सड़क पर सरसी पेट्रोल पंप चौक एवं बनमनखी रेलवे ढाला के आसपास अतिक्रमण हटाने के बाद बनमनखी और जानकीनगर के बीच सुखिया गांव में बने टोल प्लाजा का कार्य शुरू कराया जाएगा। यह जानकारी पूर्णिया के उपनिदेशक प्रवीण कुमार कटारिया ने दी। उन्होंने बताया कि पूर्णिया-सहरसा मुख्य मार्ग के कई स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा सड़क की जमीन का अतिक्रमण कर लिया गया है। खासकर सरसी पेट्रोल पंप चौक के समीप तथा बनमनखी रेलवे ढाला के पूरब सड़क किनारे काफी अतिक्रमण है। अतिक्रमण हटाने के लिए दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। उपनिदेशक ने बताया कि पूर्णिया-सहरसा मार्ग से अतिक्रमण हटने के बाद बनमनखी एवं जानकीनगर के बीच सुखिया गांव में बने टोल प्लाजा को चालू करने की प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.