Purnia News: संशोधित : बैंक से शातिर धराया, पुलिस कर रही पूछताछ
पूर्णिया, सितम्बर 2 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया में दूसरे के खाते से राशि उड़ाने की कोशिश करते कटिहार जिला के एक शातिर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। शातिर को कला भवन एसबीआई की मुख्य शाखा से पुलिस की क्विक एक्शन टीम ने पकड़कर केहाट थाना पुलिस को सौंपा है। पुलिस मामले में अभी खुलासे से परहेज कर रही है। केहाट थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि आरोपी से अभी पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। हालांकि बताया जा रहा है कि धराया शातिर बैंक में दूसरे के खाते से फर्जी हस्ताक्षर के सहारे रुपये निकासी करने के लिए पहुंचा था। यह भी पढ़ें- Purnia News: बैंक में संदिग्ध गतिविधि करता युवक पकड़ाया बैंक कर्मी को जब उस पर शक हुआ तो उससे पूछताछ शुरू की। इतने में एसएसपी की क्विक एक्शन टीम भी वहां पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.