पूर्णिया, जुलाई 4 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में कुछ प्रखंडों में बाढ़ की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। जिले के कई प्रखंड क्षेत्र में जल स्तर में उतार चढ़ाव के साथ विभाग पूरी तरह से सजग है। जिले के अंदर प्रखंड वाइज पहले से टीम गठित कर दी गयी है, ताकि किसी भी विशेष स्थिति में स्थानीय स्तर पर जरूरतमंद को चिकित्सकीय सुविधा का लाभ दिया जा सके। सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया बताते हैं कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। बाढ़ आने की स्थिति में इससे निपटने के लिए तीन स्तर पर टीम गठित है। इस गठित टीम में चलंत, स्थायी और अस्थायी टीम शामिल है। इन तीनों टीमों से कुल 103 मेडिकल टीमें हैं। इस गठित टीम में चलंत टीम 18, स्थायी 45 और अस्थायी टीम 40 की संख्या में गठित की गई है। संभावित बाढ़...