Purnia News: संपत्ति कर के विरोध में मीरगंज में एकदिवसीय धरना
पूर्णिया, अगस्त 14 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज नगर पंचायत परिसर में गुरुवार को संपत्ति कर लगाए जाने के विरोध में एकदिवसीय धरना दिया गया। धरने की अध्यक्षता प्रखंड मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रेमलाल महतो ने की। धरने में नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों के साथ मजदूर संघ से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया और संपत्ति कर लगाए जाने के निर्णय पर नाराजगी जताई।धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों पर संपत्ति कर लगाए जाने से आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा। पहले से ही महंगाई और विभिन्न खर्चों से लोग परेशान हैं। ऐसे में नया कर लगाए जाने से गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग के परिवारों की परेशानी और बढ़ सकती है। वक्ताओं ने नगर पंचायत प्रशासन से संपत्ति कर लगाने के निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.