Purnia News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
पूर्णिया, जुलाई 22 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के मिश्रीनगर संथाली बस्ती में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान वार्ड संख्या-9 निवासी बहा मुर्मू (51 वर्ष) पति बबलू मरांडी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार महिला की मौत सर्पदंश या किसी विषैले जीव के काटने से हुई हो सकती है। वहीं परिवार के कुछ सदस्यों का कहना है कि महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और स्थानीय स्तर पर झाड़-फूंक भी कराया गया। स्थिति गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए पूर्णिया ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजन महिला की मौत के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। बताया जाता है कि शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया और उसे घर लाने के बाद अंतिम संस्कार के तहत जमी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.