पूर्णिया, जुलाई 30 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में बनमनखी के दुर्गा मंदिर रोड स्थित संत रविदास आश्रम में समरसता दीप अभियान के तहत दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सामूहिक आरती, गुरु वाणी पाठ, भजन संध्या तथा समरसता संकल्प का आयोजन किया गया। आयोजकों ने बताया कि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आगामी छह माह तक विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका समापन उनकी जयंती के अवसर पर होगा। यह भी पढ़ें- गुरु रविदास जयंती पर भाजपा का समरसता अभियान शुरू कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा...