पूर्णिया, सितम्बर 9 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, खुश्कीबाग के सुचारू संचालन एवं आगामी शारदीय पूजा के सफल आयोजन को लेकर नई कमिटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया है। कमिटी में मंदिर के संचालन, पूजा व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रसाद वितरण, चंदा संग्रह एवं प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न कार्यों के लिए पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई कमिटी में संरक्षक के रूप में जितेंद्र कुमार, दिवाकर गुप्ता, सुव्रत दत्ता, महेश गुप्ता एवं अरुण चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है। अध्यक्ष अजय कुमार झा उर्फ मुरारी झा, उपाध्यक्ष शंकर महतो, सुदीप सिन्हा, रूपक साहा एवं प्रदीप गुप्ता बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Palamu News: गोदरमा में दुर्गा पूजा समिति पुनर्गठित सचिव अशोक घोष तथा उप सचिव के रूप में अमित ...