पूर्णिया, अक्टूबर 28 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दस्तान सवाददाता। भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय वनभाग में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ततमा टोली स्थित श्री राम जानकी गोकुल सिंह ठाकुरबाड़ी के भव्य दुर्गा पूजा मेले के विकास और इसे राजकीय पहचान दिलाने की प्रस्तावित योजना की जानकारी दी। मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि श्रीराम जानकी गोकुल सिंह ठाकुरबाड़ी का दुर्गा पूजा मेला क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सद्भाव का महत्वपूर्ण प्रतीक है। इस मेले में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना करते हैं। यह आयोजन पूर्णिया की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। म...