पूर्णिया, अगस्त 19 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। पूर्णिया प्रमंडल के बाबाधाम के नाम से प्रसिद्ध बाबा वरुणेश्वर धाम में श्रावणी मेला के अवसर पर सोमवार को प्रशासनिक स्तर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका उषा यादव और गायक मोनू मायकल ने अपनी शानदार प्रस्तुति से देर संध्या तक श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उषा यादव की सुरीली आवाज ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहीं मोनू मायकल की बेहतरीन प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु देर संध्या तक कार्यक्रम स्थल पर जमे रहे। तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने...