पूर्णिया, जुलाई 22 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। पूर्णिया प्रमंडल के बाबाधाम के नाम से प्रसिद्ध बाबा वरुणेश्वर धाम में श्रावणी मेला की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। पवित्र सावन माह में लाखों श्रद्धालुओं के जलार्पण को लेकर मंदिर समिति और प्रशासन युद्धस्तर पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, रंग-रोगन, आकर्षक सजावट और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। वहीं बाहर यातायात नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और मेला क्षेत्र के सुव्यवस्थित संचालन के लिए प्रशासन ने भी व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित बाबा वरुणेश्वर धाम जिले के सबसे प्राचीन और आस्था के प्रमुख केंद्रों में से एक है। वर्षभर यहां श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है, ले...