पूर्णिया, अगस्त 28 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर बनमनखी के प्रसिद्ध धीमेश्वर धाम मंदिर में शुक्रवार को हजारों श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। जलाभिषेक के लिए पैदल कांवरियों, डाक बम और विभिन्न वाहनों से श्रद्धालुओं के जत्थे मनिहारी स्थित उत्तरवाहिनी पवित्र गंगा से जल लेकर धीमेश्वर धाम के लिए रवाना हो चुके हैं। पिछले चार दिनों से लगातार कांवरियों का जत्था गंगाजल लेने के लिए मनिहारी जा रहा है। मनिहारी से धीमेश्वर धाम के बीच जगह-जगह स्थानीय लोगों की ओर से कांवरियों के ठहरने, विश्राम और भोजन की व्यवस्था की गई है। कई स्थानों पर भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- बासुकीनाथ में 29 वें दिन 54190 श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से कांवरियों और डाक ब...