पूर्णिया, अक्टूबर 26 -- Purnia News: रानीपतरा, संवाद सूत्र। शिव शिष्य परिवार की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में बिहार के पूर्णिया जिले के निवासी अशेष कुमार 'आशीष' को संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर शिव शिष्य परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है। झारखंड की राजधानी रांची स्थित उपवन में रविवार, 25 अक्टूबर को आयोजित बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके साथ मोहनिया के संतोष कुमार सिंह को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय कार्यसमिति की इस बैठक में संगठन के विस्तार, शिव शिष्यता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: शिव शिष्य हरीन्द्रानंद संस्था की बैठक परमेश्वर उपाध्यक्ष बन...