Purnia News: शिविर में 66 दिव्यांगजनों का चिकित्सकीय परीक्षण
पूर्णिया, अक्टूबर 3 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। केनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड निर्माण को लेकर विशेष शिविर आयोजित किया गया जिसमें 66 दिव्यांगों का परीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश के आलोक में विशेष शिविर में दिव्यांगजनों के चिकित्सकीय परीक्षण और दिव्यांगता प्रतिवेदन तैयार करने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात की गई थी। शिविर के दौरान कुल 66 दिव्यांगजनों का चिकित्सकीय परीक्षण कर यूडीआईडी कार्ड के लिए प्रतिवेदन तैयार किया गया, जिनकी प्रविष्टि विभागीय पोर्टल पर की जा रही है। इसके अतिरिक्त पूर्व से निर्गत ऑफलाइन प्रमाण-पत्रों का डॉक्टरों द्वारा भौतिक सत्यापन एवं प्रमाणीकरण कर उन्हें यूडीआईडी में बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- यूडीआईडी : आज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.