पूर्णिया, अगस्त 11 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। केहाट थाना के रेणु नगर में रविवार रात शिक्षिका की हत्या के मामले में परिजनों ने केस दर्ज कराया है। शिक्षिका के भाई सुशांत कुमार ने पुलिस को बताया है कि 12 वर्ष पूर्व उनकी बहन शालिनी कुमारी की शादी राजकुमार यादव के साथ हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि पति, सास, ससुर एवं दो देवर उनकी बहन पर लगातार दहेज का दबाव बना रहे थे। इसके लिए उसे बार- बार प्रताड़ित किया जा रहा था। रेणु नगर स्थित किराएके मकान में भी उसे राजकुमार यादव प्रताड़ित करता रहता था। रविवार शाम को उनके भांजा ने उनके छोटे भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- मम्मी को गोली मारकर पापा भाग गए..बिहार के पूर्णिया में बच्चों के सामने शिक्षिका की हत्यापुलिस ने जब्त किया शिक्षिका का मोबाइल: -घटना की गुत्थी को स...