Purnia News: शिक्षा से ही समाज का विकास संभव, बच्चों को पढ़ाई के प्रति किया जागरूक
पूर्णिया, सितम्बर 14 -- Purnia News: बायसी/डगरूआ, एक संवाददाता। डगरूआ प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर गांव स्थित इकरा इस्लामिक एकेडमी में कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को भी शिक्षा के महत्व, नियमित पढ़ाई और अनुशासन के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण के साथ-साथ समाज और देश के विकास का मजबूत आधार है। कार्यक्रम की शुरुआत कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के सचिव तनवीर मुस्तफा उर्फ मुन्ना ने की। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के बिना बेहतर भविष्य की कल्पना नहीं की जा सकती। बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय जाने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य के प्रति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.