पूर्णिया, जुलाई 2 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया में एक और नया केंद्रीय विद्यालय शिक्षा विभाग की जमीन पर जल्द नजर आयेगा। कैबिनेट की बैठक में पूर्णिया अंचल मौजा मधुबनी में 05 एकड़ 15 वर्गकड़ी खासमहल बिहार सरकार की भूमि नवीन केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन (शिक्षा मंत्रालय) को एक रुपये के टोकन मूल्य पर 30 वर्षों के लिए लीज नवीकरण विकल्प के साथ बंदोबस्त किए जाने की स्वीकृति दी गयी है। आइजी दफ्तर के बगल में शिक्षा विभाग की यह जमीन है। जल्द ही यहां पर केंद्रीय विद्यालय होगा। अभी वैकल्पिक तौर पर बेलौरी में स्कूल के लिए व्यवस्था की गयी है। नये सत्र से नामांकन शुरू होने की संभावना है। नया भवन मिलते ही स्कूल यहां शिफ्ट हो जायेगा। इसके अलावा चुनापूर में केंद्रीय विद्यालय पहले से ही संचालित है। इस तरह ...