पूर्णिया, अगस्त 10 -- Purnia News: बायसी/डगरूआ, एक संवाददाता। डगरुआ प्रखंड की टौली पंचायत अंतर्गत डोरिया टोल में कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले रविवार को शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए ऑर्गनाइजेशन के सचिव तनवीर मुस्तफा उर्फ मुन्ना ने कहा कि तरक्की का एकमात्र रास्ता शिक्षा है। जो व्यक्ति उचित शिक्षा हासिल करता है, वह एक नेक और सफल इंसान बन सकता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की। इंजीनियर अली ने बच्चों को अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी। वहीं कुल्ल्हैय्या शायर मास्टर रागीब आलम ने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल जाने और पढ़ाई के प्रति ...