पूर्णिया, नवम्बर 8 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। दीपावली पर्व एवं लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर श्रीनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। श्रीनगर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Purnia News: पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें सभी समुदायों के लोग मिल-जुलकर ...