Purnia News: शहीदों की याद में निकली प्रभात फेरी, परिजनों को किया सम्मानित
पूर्णिया, अगस्त 26 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पर मंगलवार को वीर शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नगर पंचायत रूपौली की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा अनुपम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान शहीद स्मारक स्थल से प्रभात फेरी निकाली गई और शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। इसमें स्थानीय लोगों और छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रभात फेरी के बाद शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की आजादी और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को याद किया गया। यह भी पढ़ें- वीर सपूतों के शहादत से ले रहे हैं आजादी की सांस कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय रूपौली क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.