पूर्णिया, जुलाई 9 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले की पुलिसिंग की तस्वीर जल्द बदलेगी। एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने अपने कार्यालय में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बदला स्वरूप जिले में स्थापित टीओपी एवं ओपी में जल्द नजर आएगा। शहरी क्षेत्र के सात टीओपी की जगह अब पुलिस का चेकिंग प्वाइंट स्थापित होगा। उसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में भी कुछ ओपी पुलिस चेकिंग प्वाइंट का स्वरूप लेगा। वहीं जीएमसीएच में पुलिस ओपी का फिर से गठन होगा। शहरी क्षेत्र में चेकिंग प्वाइंट का स्वरूप लेने वाले टीओपी में फणीश्वरनाथ रेणु, कटिहार मोड़, बियाडा, सिटी, भट्ठा, सुदीन चौक व भट्ठा बाजार टीओपी शामिल है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में डंगराहा एवं रूपेश्वरी ओपी का स्वरूप बदलकर यहां महज चेकिंग प्वाइंट रह जाएगा। मसलन अब इन जगहों पर संबंधित थाना का स...