पूर्णिया, जुलाई 22 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता शहर की सड़कों पर लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। शहर के प्रमुख रास्तों और चौराहों पर आधुनिक रबरयुक्त स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए सबसे पहले विस्तृत सर्वे कराया जाएगा, जिसके आधार पर जरूरत वाले स्थलों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। योजना के प्रारंभिक चरण में शहर के व्यस्ततम चौराहों, शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, मुख्य बाजारों और दुर्घटना संभावित संवेदनशील क्षेत्रों का सर्वे कराया जाएगा। इस निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट किया जाएगा कि वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए किन-किन स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाना अत्यंत आवश्यक है। सर्वे रिप...