पूर्णिया, जुलाई 4 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बनमनखी एवं धमदाहा से आने वाली बसों का शहर में प्रवेश मरंगा बायपास से होगा। इसके लिए बस ऑपरेटरों को निर्देश दिया गया है। ट्रैफिक डीएसपी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को टाउन हॉल में बसों एवं ऑटो- टोटो के ऑपरेटरों की बैठक के दौरान यह निर्देश दिया गया है। हालांकि इन रूटों के लिए शहर से बाहर निकलने के लिए व्यवस्था फिलहाल पूर्ववत ही रहेगी। मसलन बनमनखी एवं धमदाहा के रूटों पर चलने वाली बसों को शहर से बाहर निकलने के लिए अभी बस स्टैण्ड से गिरजा चौक का रूट बरकरार रहेगा। इसके अलावा शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए बसों एवं अन्य वाहनों को यत्र- तत्र पार्किंग पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाते हुए निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन पार्क करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- Jahanabad...