Purnia News: शहर में जाम व अतिक्रमण से निबटेगा संयुक्त धावा दल
पूर्णिया, जुलाई 19 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में रोज लगने वाले जाम और सड़कों पर अतिक्रमण से राहत दिलाने के लिए अब पुलिस, परिवहन विभाग और नगर निगम एक साथ मैदान में उतरेंगे। एसएसपी डॉ शौर्य सुमन के आईडिया पर संयुक्त धावा दल का गठन किया जा रहा है। इसके लिए दो अन्य विभाग परिवहन एवं नगर निगम से पुलिस समन्वय स्थापित करेगी। धावा में शामिल तीनों विभाग के पदाधिकारी शहर की सड़को पर छोटे- मोटे अतिक्रमण एवं जाम पर तत्काल कार्रवाई कर राहगीरों को राहत दिलाएंगे। खासकर ट्रैफिक पुलिस जाम और बेतरतीब पार्किंग पर कार्रवाई करेगी। जबकि नगर निगम की ओर से सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक जगहों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा सकेगी। वहीं परिवहन विभाग बिना कागज, अवैध ऑटो और गलत पार्किंग वाले वाहनों पर मोटर अधिनियम के तहत प्रशासनिक डंडा घुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.