पूर्णिया, अगस्त 2 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और हाल के गोलीकांडों को गंभीरता से लेते हुए पूर्णिया नगर निगम ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महापौर विभा कुमारी ने शहर में बंद पड़े सभी सीसीटीवी कैमरों को बदलने तथा प्रमुख चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नए कैमरे लगाने का निर्देश दिया है।

सुरक्षा की मजबूती उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सीसीटीवी नेटवर्क को सशक्त किया जा रहा है, ताकि अपराधियों की हर गतिविधि की निगरानी की जा सके। महापौर ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में पहले से स्थापित जिन सीसीटीवी कैमरों ने काम करना बंद कर दिया है या तकनीकी रूप से खराब हो चुके हैं, उन्हें चिन्हित कर नए कैमरों से बदला जा रहा है।

नई कैमरे की स्...