Purnia News: शहर में और भी फूड कोर्ट विकसित किए जाने की योजना
पूर्णिया, जुलाई 9 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर निगम में गुरुवार को महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में फूड कोर्ट पार्क की व्यवस्थाओं को लेकर सभी आवंटित दुकानदारों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में फूड कोर्ट के सुचारु संचालन, स्वच्छता, सुरक्षा एवं बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में फूड कोर्ट के सभी स्टॉलों का भौतिक निरीक्षण, आवंटन की शर्तों एवं निर्धारित नियमों के अनुपालन की समीक्षा, स्टॉलों के अनधिकृत हस्तांतरण अथवा किराये पर दिए जाने की रोकथाम, किराया एवं उपयोग शुल्क की अद्यतन स्थिति, स्टॉलों की अवधि विस्तार, बिजली एवं पेयजल व्यवस्था, अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता तथा सुरक्षा के लिए गार्ड की व्यवस्था जैसे विषय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.