Purnia News: शहर की दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण को मिली स्वीकृति
पूर्णिया, नवम्बर 7 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से विधायक विजय खेमका ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री से पूर्णिया के सर्वांगीण विकास एवं लंबित विकास योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान विधायक ने पूर्णिया शहर को ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ने वाले पथ निर्माण विभाग की दो महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण एवं निर्माण का आग्रह किया। इनमें गुलाबबाग से पूर्णिया सिटी एसएच तक तथा गुलाबबाग से वीरपुर-लोखड़ा तक एमडीआर सड़क शामिल है। विधायक ने बताया कि ये दोनों सड़कें पूर्णिया शहर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। शहर में बाईपास के रूप में यातायात का दबाव कम करने और शहर ग्राम क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.