पूर्णिया, अक्टूबर 28 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने शहनवाज आलम पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। श्रीनगर प्रखंड प्रमुख शहनवाज आलम को प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अख्तरुल इमान ने नियुक्ति पत्र सौंपा। उनके दोबारा जिलाध्यक्ष बनने से समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि शहनवाज आलम के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी की गतिविधियों को गति दी जाएगी। वहीं, नूर आलम को जिला महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवमनोनीत जिलाध्यक्ष शहनवाज आलम ने पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही। उन्होंने संगठन को सक्रिय और प्रभावी बन...