Purnia News: शराब पीने के आरोप में दो गिरफ्तार
पूर्णिया, अगस्त 1 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। रौटा थाना पुलिस ने मद्यनिषेध अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। चिकित्सीय जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रौटा पुरानी हाट निवासी मो. इमाम तथा आमबारी निवासी पुनिल चौधरी के रूप में हुई है। दोनों को नशे की हालत में हिरासत में लिया गया और मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: शराब पीकर हंगामा कर रहे दो लोग गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.