Purnia News: शराब की खेप के साथ दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार
पूर्णिया, अक्टूबर 11 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। दालकोला चेकपोस्ट पर मद्य निषेध विभाग की टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 23 लीटर 325 मिलीलीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। एक स्कूटर भी जब्त किया गया है। दालकोला चेकपोस्ट मद्य निषेध प्रभारी शशि भूषण ने बताया कि पहली कार्रवाई में स्कूटर सवार एक व्यक्ति को 16 लीटर 200 मिलीलीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान पूर्णिया सदर थाना क्षेत्र के रामबाग वार्ड संख्या 30 निवासी देवेन कुमार (38), पिता स्वर्गीय निर्मल जायसवाल के रूप में हुई है। उसके स्कूटर से शराब बरामद होने के बाद वाहन को भी जब्त कर लिया गया। वहीं, दूसरी कार्रवाई में सात लीटर 125 मिलीलीटर विदेशी शराब के साथ दो म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.