Purnia News: विस्थापन के वर्षों बाद भी सड़क किनारे झोपड़ी में जिंदगी, बाढ़ का पानी घरों में घुसा
पूर्णिया, सितम्बर 9 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। विस्थापन के वर्षों बाद भी बिंदटोली गांव के कई परिवारों की जिंदगी पटरी पर नहीं लौट सकी है। नया टोला टोपरा से जंगल टोला जाने वाली सड़क के दोनों किनारे झोपड़ी डालकर कई परिवार आज भी गुजर-बसर कर रहे हैं। बारिश और कारी कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि ने इन परिवारों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। नदी का पानी बढ़ने के साथ ही सड़क किनारे बनी झोपड़ियों में पानी पहुंचने लगा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व के वर्षों में विस्थापित होने के बाद बिंदटोली गांव के कुछ परिवारों ने सड़क के दोनों किनारे झोपड़ी बनाकर अपना ठिकाना बना लिया था। समय के साथ कुछ परिवारों ने बगल में ही जमीन खरीदकर पक्का या कच्चा घर बना लिया है, जबकि कुछ परिवार अपने नए घर का निर्माण कर रहे हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में परिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.