पूर्णिया, जुलाई 3 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पूर्णिया में मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल, बिस्कुट और पेयजल का वितरण किया गया। इस दौरान विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के जन्मोत्सव एवं वैवाहिक वर्षगांठ को संगठन के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सेवा के रूप में मनाया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल धार्मिक और सामाजिक जागरूकता तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद लोगों की सेवा भी उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: रोटरी क्लब ने पौधरोपण कर मनाया चिकित्सक दिवस इस मौके पर राष्ट्रीय...