पूर्णिया, अक्टूबर 15 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर गुरुवार को बनमनखी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में यूनिसेफ और फिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को हाथ धोने की सही विधि, व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व और गंदे हाथों से फैलने वाली बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। प्रखंड के मध्य विद्यालय बनमनखी, हृदयनगर, तेतरही, राधानगर, ततमा टोल मधुबन, जानकीनगर हाट, नगरही धीमा, हरिपुर मादी टोला, मोहनिया पश्चिम और मध्य विद्यालय धीमा अनुसूचित जाति सहित विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और मध्याह्न भोजन बनाने वाले रसोइयों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Dumka News: जरमुंडी के बनवारा स्कूल मे...