पूर्णिया, अक्टूबर 26 -- Purnia News: जानकीनगर, एक संवाददाता। नगर पंचायत जानकीनगर स्थित ठाकुर उच्च विद्यालय मैदान में चल रहे जानकीनगर प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे लीग मुकाबले में सुक्सेना की टीम ने विश्कर्मा चौक को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मुकाबले में सुक्सेना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 193 रन बनाए। जवाब में विश्कर्मा चौक की पूरी टीम 168 रन ही बना सकी। टॉस जीतकर विश्कर्मा चौक ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सुक्सेना की ओर से अमरजीत ने 44 रन, सद्दाम ने 35 रन, मुमताज ने 28 रन और आशीष मिश्रा ने 19 रन का योगदान दिया। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी विश्कर्मा चौक की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। यह भी पढ़ें- Purnia News: टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट: पिपरा ने मधुबन को 20 रनों से हराया उसकी ओर से...