पूर्णिया, अक्टूबर 13 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। विशेष भूमि सर्वेक्षण के तहत बनमनखी अंचल के 06 राजस्व ग्रामों में प्रपत्र-20 अंतिम अधिकार अभिलेख का प्रकाशन कर दिया गया है। त्रुटियों के सुधार के लिए प्रपत्र-21 में दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया है। पूर्णिया जिला अंतर्गत भूमि से संबंधित विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्य के तहत नया खतियान निर्माण का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। इसी क्रम में बनमनखी अंचल में अंतिम चरण का विशेष सर्वेक्षण कार्य प्रगति पर है। इसके तहत 06 राजस्व ग्रामों का 'प्रपत्र-20' (अंतिम अधिकार अभिलेख) सफलतापूर्वक प्रकाशित कर दिया गया है। संबंधित 06 राजस्व ग्रामों में रामपुर तिलक मिलिक, जियनगंज मिलिक, फकीरन, सहुरवा, रुपौली मिलिक, सहुरिया सुभय मिलिक शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: विशेष भूमि सर्वेक्...