पूर्णिया, नवम्बर 3 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रैयतों के लिए राहत भरी खबर है। अब जमीन का डिजिटल नक्शा प्राप्त करने के लिए रैयतों को अंचल कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वे घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर डिजिटल नक्शा मंगा सकेंगे। इसके लिए विभाग की ओर से भू-अभिलेख पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन और नक्शा प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।गौरतलब है कि पूर्णिया पूर्व अंचल कार्यालय में पिछले कुछ महीनों से डिजिटल नक्शा निकालने वाली मशीन खराब पड़ी थी। इसके कारण जमीन की मापी, सीएस-आरएस खेसरा का मिलान तथा अन्य भूमि संबंधी कार्यों के लिए नक्शे की जरूरत पड़ने पर रैयतों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। समय पर नक्शा उपलब्ध नहीं होने से भूमि संबंधी विवादों के निपटारे में...