पूर्णिया, नवम्बर 7 -- फाइनल में विद्या विहार और बनभाग दक्षिण की भिड़ंत Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के तत्वावधान में आयोजित रमेश चंद्र मिश्रा स्मृति विद्यालय स्तरीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2026, सीजन-3 अपने निर्णायक चरण में पहुंच गई है। विद्या विहार आवासीय विद्यालय और यूएचएस बनभाग दक्षिण के बीच खिताबी मुकाबला 23 नवंबर को दोपहर 2 बजे परोरा पूर्णिया स्थित रमेश विजयलक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम में खेला जाएगा। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल पूर्णिया ने जवाहर नवोदय विद्यालय कटिहार को तीन रनों से हराया। गोयनका ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 126 रन बनाए, जिसके जवाब में कटिहार की टीम 19.1 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गई। वहीं, विद्या विहार आवासीय विद्यालय ने पीएम श्री ज...