पूर्णिया, अक्टूबर 6 -- Purnia News: पूर्णिया। विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीवीआईटी) पूर्णिया में राजकीय पॉलिटेक्निक के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष के 46 विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने संस्थान के ऑनलाइन परीक्षा केंद्र, कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रयोगशाला, एआई लैब स्टूडियो तथा डिजिटल लाइब्रेरी का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और आधुनिक तकनीकी संसाधनों के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी प्राप्त की। यह शैक्षणिक भ्रमण वीवीआईटी के अध्यक्ष राजेश चंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में, प्राचार्य डॉ. सुजीत कुमार एवं कुलसचिव सौरभ कुमार के सहयोग तथा स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग के उप-प्राचार्य अभिषेक प्रसून के नेतृत्व में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रयोगशाला का भ्रमण सीएसई विभागाध्यक्ष कौशिक कुमार एव...