पूर्णिया, जुलाई 4 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। मध्य विद्यालय महेंद्र नगर दियारा की जमीनदाता शमशेर चांद उर्फ बच्चन का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर बिशनपुर दियारा गांव सहित आसपास के इलाके एवं मध्य विद्यालय महेंद्र नगर परिवार में शोक है। उनके निधन पर विद्यालय के शिक्षा के एवं छात्रों ने प्रार्थना सत्र के बाद उनकी आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। बताया जाता है कि शमशेर चंद पिछले कई महीनो से बीमार चल रहे थे। मध्य विद्यालय महेंद्र नगर दियारा के विद्यालय प्रधान ब्रज किशोर सिंह के नेतृत्व में आयोजित मौन सभा में विद्यालय के शिक्षक अशोक पासवान, बालमुकुंद चंद, प्रभास कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में निहार चंद, शेखर चंद, विनय सिन्हा, गणेश सिंह, अभय सिन्हा आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्द...