पूर्णिया, अक्टूबर 29 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। रौटा थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव के नेतृत्व में पुलिस बलों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर विदेशी शराब लेकर जा रहे एक तस्कर को बाइक सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बंगाल से नदी के रास्ते एक बाइक सवार तस्कर विदेशी शराब छिपाकर सिल्ला रघुनाथपुर घाट से शराब लेकर जाने वाला है। सूचना मिलते ही सिल्ला घाट पहुंची पुलिस ने बाइक से जा रहे एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया तो वह घबरा कर बाइक घुमाकर भागने का प्रयास किया। जिसे मौजूद पुलिस बलों द्वारा पीछा करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। जब तलाशी ली गयी तो बाइक से 11 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार तस्कर डगरूआ थाना क्षेत्र के नोनिया टोली निवासी दिलीप चौहान है। थानाध्यक्ष ने बताया कि...